रीवा

मेधावी योजना में 2825 छात्रों के हुए नि:शुल्क प्रवेश, यह कॉलेज सबसे आगे

शासन से जारी हुई लिस्ट....
2 min read
Oct 08, 2018
colleges naac accreditation
colleges naac accreditation

रीवा. हायर सेकंडरी की इस बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सबसे अधिक मेधावियों की पसंद में टीआरएस कॉलेज रहा है। मेधावी छात्राओं की पसंद में शासकीय कन्या महाविद्यालय शामिल है। मुख्यमंत्री मेधावी योजना के तहत शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए शासन को भेजा गया आंकड़ा कुछ ऐसा ही बयां कर रहा है। बेहतर बात यह है कि मेधावियों की पसंद में शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण अंचल के कॉलेज भी शामिल हैं।

टॉपटेन में तीन अशासकीय महाविद्यालय शामिल
कॉलेजों की ओर से शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए शासन को छात्र-छात्राओं के भेजे गए आवेदन के मुताबिक जिले में अब की बार कुल 2825 मेधावियों ने शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों प्रवेश लिया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक जिले के 21 कॉलेजों में तीन अशासकीय कॉलेज टॉप-टेन प्रवेश की सूची में शामिल हैं। इन कॉलेजों में प्रवेश की संख्या कई शासकीय कॉलेजों से भी है।

मेधावियों ने ग्रामीण अंचल के कॉलेज में दिखाई रुचि
उच्च शिक्षा विभाग की मेधावी योजना के तहत अब की बार मेधावियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों में भी प्रवेश लेने रुचि दिखाई है। इतना ही नहीं मेधावियों की पसंद में शासकीय कॉलेजों के साथ अशासकीय कॉलेज भी शामिल हैं। शासकीय कॉलेजों में सबसे कम प्रवेश शासकीय कॉलेज गुढ़ में व अशासकीय कॉलेजों में सबसे कम आठ प्रवेश रामभानु सिंह में हुआ है।

स्वीकृत प्रकरणों की कम संख्या ने उड़ाई नींद
उच्च शिक्षा विभाग की ओर आवेदनों के सत्यापन और स्वीकृति की कछुआ चाल चल रही प्रक्रिया ने कॉलेज प्राचार्यों के होश उड़ा दिए हैं। यह बात और है कि कॉलेज प्राचार्यों और संचालकों की पड़ताल अभी केवल अतिरिक्त संचालक कार्यालय तक सीमित है। गौरतलब है कि 2825 आवेदन में से स्वीकृत आवेदनों की संख्या महज 810 है। हालांकि 1734 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है।

टॉप 10 कॉलेजों मेधावियों के प्रवेश की स्थिति
कॉलेज प्रवेश सत्यापित स्वीकृत
शाससकीय टीआरएस कॉलेज 655 98 -
शास. कन्या महाविद्यालय 422 291 -
शास. पीजी कॉलेज मऊगंज 299 264 -
यमुना प्रसाद पीजी कॉलेज 269 219 198
सेठ रधुनाथ प्रसाद कॉलेज 206 205 201
शास. मॉडल साइंस कॉलेज 163 156 155
शास. न्यू साइंस कॉलेज 157 132 91
यमुना प्रसाद डिग्री कॉलेज 120 88 45
शास. कॉलेज त्योंथर 102 - -
शास. कॉलेज देवतालाब 76 51 51

Published on:
08 Oct 2018 12:19 pm