रीवा. रोग व कीट से बची किसानों की धान की फसल अब मौसम की बेरहमी की भेंट चढ़ रही है। सूरज के तेज के आगे फसल की सिंचाई करके भी किसानों के लिए फसल को बचा पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। पिछले तीन में आसमान में बादलों की चल रही लुकाछिपी की भी फसल को राहत देने में नाकाफी है।
कुछ इलाकों को छोड़ बिना बरसे निकल जा रहे बादल
पिछले तीन दिन से हर रोज आसमान में बादल दिखाई तो देते हैं, लेकिन कुछ एक इलाकों को छोडक़र बिना बरसे निकल जा रहे हैं। शनिवार को भी दोपहर बाद कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। आसमान में बादल छाए तो जरूर, लेकिन उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बिना बरसे आगे बढ़ गए। नतीजा जहां किसान निराश हुए। वहीं सूरज की तपन झेल रहे फसलों को भी राहत नहीं मिली।