नए सिरे से कर रहे नियुक्ति की मांग
पदाधिकारियों ने ज्ञापन के जरिए मांग की है कि इस विसंगति को संज्ञान में लेकर नियुक्ति निरस्त की जाए। साथ ही एमफिल योग्यताधारी आवेदकों में से पात्र का चयन किया जाए। कुलपति को ज्ञापन सौंपने वालों में उमेश पटेल, राज पटेल, दिनेश डायमंड, संत कुमार, शेखर पटेल, नीतेश सिंह सहित अन्य शामिल रहे।