रीवा

ढोंगी बाबा के कब्जे में MP के इस शहर की युवती, वीरेंद्र देव दीक्षित ने कर दिया था ब्रेनवॉश

खबर लगने के बाद मां को आ गया सदमा, युवती के परिजन पहुंचे दिल्ली, मुलाकात की
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2017, 4:53 PM IST
Rewa girl found in Imprisonment of baba virendra dev dixit ashram
Rewa girl found in Imprisonment of baba virendra dev dixit ashram

रीवा। आध्यात्मिक केंद्र के नाम पर युवतियों और महिलाओं का शोषण करने वाले कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के चंगुल में रीवा की भी एक युवती फंसी है। इसकी जानकारी होने पर उसके परिजन दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने उससे मुलाकात कर घर वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की है। परिजनों का कहना है कि ढोंगी बाबा ने लड़की का ब्रेनवाश कर रखा है जिसके चलते वह अब भी उसे असली बाबा समझ रही है।

परिजन दिल्ली के रोहिणी में स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय से अपनी बेटी को वापस लेने पहुंचे। इस बीच आश्रम से एक गाड़ी में कुछ लड़कियों को निकलता देख लोगों ने जमकर हंगामा भी किया।

विजय विहार में स्थित ढोंगी बाबा का आश्रम

बताया गया है कि 23 साल की बेटी कई साल से रोहिणी के विजय विहार में स्थित ढोंगी बाबा के आश्रम में रह रही है। परिजनों ने बताया कि जब भी वे अपनी बेटी से मिलने आते आश्रम वाले उन्हें मिलने नहीं देते थे। पुलिस परिजनों में से मां को आश्रम के अंदर ले गई और उन्हें बेटी से मिलवाया। बेटी ने उनसे मुलाकात तो कर ली, लेकिन साथ जाने से मना कर दिया है।

आश्रम की ओर से दबाव बनाया गया

महिला ने परिवार के अन्य लोगों को बताया कि उसकी बेटी का ब्रेन वॉश कर दिया गया है और अब वह नहीं आना चाहती। परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि लड़की की मां को सदमा भी लगा है। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी पर आश्रम की ओर से दबाव बनाया गया है। परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटी 7 साल से विश्वविद्यालय में रह रही है। तीन साल पहले उनकी अपनी बेटी से आखिरी बार बात हुई थी।

भोपाल में हुआ संपर्क
पिता को हार्ट अटैक आने पर जब परिजन भोपाल लेकर गए थे तो उस समय बेटी भी गई थी, उसी दौरान बाबा के दलालों से मुलाकात हुई और पढ़ाई के बाद नौकरी की गारंटी के नाम पर आश्रम वाले बरगला कर अपने साथ ले गए। परिचय के कुछ अन्य लोगों ने भी भरोसा दिलाया जिसके चलते लड़की को भेज दिया। साथ में 4-5 अन्य लड़कियां और दो पुरुष भी गए थे।

Published on: