दूरी को लेकर असमंजस
शासन से आए पत्र में थर्मल पॉवर प्लांट से निर्माण की दूरी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पत्र में कहा गया है कि थर्मल पॉवर प्लांट की परिधि से 300 किलोमीटर की परिधि में निर्माण कार्यों में फ्लाई ऐश का उपयोग बंधनकारी होगा। ऐसे में रीवा-सतना सहित अन्य कई जिले प्रभावित होंगे। इस पर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ३०० मीटर की परिधि है, प्रिंटिंग की त्रुटि के चलते ऐसा हुआ है। हालांकि उक्त त्रुटि पर अभी संशोधित आदेश जारी नहीं हुआ है, जिसके चलते अधिकारी भी असमंजस में हैं कि आखिर दूरी को वह कितना मानें।