20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rewa / कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, MP के अधिकारियों को सरकार का पालतू कुत्ता कहा

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, MP के अधिकारियों को सरकार का पालतू कुत्ता कहा

गुढ विधानसभा से है कांग्रेस विधायक, पूर्व विस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पुत्र है सुंदरलाल तिवारी, विवाद बढऩे पर कांग्रेस विधायक ने दी सफाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 25 Dec 2017, 10:19 PM IST

controversial statements of Gurh MLA Sunder Lal Tiwari in Umaria

controversial statements of Gurh MLA Sunder Lal Tiwari in Umaria

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत गुढ विधानसभा के कांग्रेसी विधायक सुंदरलाल तिवारी ने उमरिया में एक सभा के दौरान विवादित बयान दिया है। कार्यकताओं को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी सरकार के पालतू कुत्ता है। इसलिए विकास कार्य रुका हुआ है। बयान के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो गया। वायरल हो रहे वीडियों की जानकारी लगने के बाद सुंदरलाल तिवारी ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि अधिकारी को कुत्ता नहीं कहा। बल्कि यह कहा कि पालतू कुत्ते की तरह काम न करें। बता दें कि गुढ विधायक प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के बेटे है।

राजनीतिक बवाल खड़ा
कांग्रेस के विधायक सुंदरलाल तिवारी विवादित बोल के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सरकार का पालतू कुत्ता बताया है। इस बयान का लेकर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा के नेताओं ने इस बयान के आधार पर पूरी कांग्रेस को निशाने पर लिया है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता इस पर माफी मांगें।

उमरिया में दिया था बयान
दो दिन पूर्व उमरिया में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गए विधायक सुंदरलाल तिवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला था। उमरिया के भुंडी गांव के गोकुल पाल नाम के किसान ने खेत में आत्महत्या कर लिया था। प्रशासन इसके कारणों को अब तक स्पष्ट नहीं कर पाया है। जिसके चलते कांग्रेस विधायक ने जमकर हमला बोला और अधिकारियों की तुलना सरकार के पालतू कुत्ते से कर डाली।

विवाद बढऩे पर दी सफाई
भाजपा नेताओं ने निशाने पर लिया तो तिवारी ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। प्रशासनिक अधिकारी मनमानी रूप से काम कर रहे हैं इस कारण कहा कि सरकार के पालतू कुत्ते की तरह काम नहीं करें। व्यक्ति की नहीं काम की तुलना की है। इतना ही नहीं तिवारी ने यह भी कहा है कि तुलना तो कोर्ट ने भी सीबीआई की तोते से की थी। उन्होंने श्लोक सुनाकर कहा कि श्वान की चर्चा कोई पहली बार नहीं हुई है, इसके पहले भी तुलना होती रही है।

किसानों की समस्या सुनने पार्टी ने किया है अधिकृत
प्रदेश में किसानों की बढ़ रही आत्महत्याओं और अन्य समस्याओं पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक कमेटी बनाई है। जिसमें गुढ़ विधायक सुंदरलाल तिवारी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। अन्य सदस्यों में विधायक जयवर्धन सिंह, रजनीश सिंह, हरदीप सिंह डंग, प्रदेश कांग्रेस के सचिव रामप्रकाश यादव, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर आदि को शामिल किया गया है। इसी के चलते किसान की समस्या का जायजा लेने तिवारी उमरिया पहुंचे थे।