रीवा

एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ऐसा भी, इलाज कराने आए चार मरीज घायल, जान बचाने भागना पड़ा

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा का मामला, यहां न्यूरोलॉजी वार्ड में हुआ हादसा, जान बचाने के लिए भागे मरीज और अटेंडर

less than 1 minute read
Aug 14, 2025
रीवा के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड की हालत. (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Rewa News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में तड़के फाल सीलिंग भरभराकर गिर गई। घायल चार मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें एक बच्ची भी है। उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया।

ये भी पढ़ें

शहीद के माता-पिता के लिए बिछा दी हथेलियां, फिर कराया नये घर में प्रवेश, एमपी में अनूठी मिसाल

घटना तड़के 3.48 बजे की

रीवा में यह घटना सुबह 3.48 बजे हुई। तब अधिकतर मरीज बिस्तर पर थे। कुछ जाग रहे थे। मरीज और उनके अटेंडर जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। वार्ड में कुल 20 मरीज भर्ती थे। कुछ उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए। कुछ माह पहले आउटडोर सेक्शन के पास भी फाल सीलिंग गिरी थी। इससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

दमोह: जिला अस्पताल में आग

दमोह जिला अस्पताल के लेबर वार्ड में मोबाइल चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से बोर्ड में आग लग गई। 6 प्रसूताओं को शिफ्ट किया गया। प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें

रामायण काल में भी था जीपीएस सिस्टम, हाईवे, प्लांड सिटी थे इंजीनियरिंग के बेहतरीन नमूने

Published on:
14 Aug 2025 09:06 am
Also Read
View All

अगली खबर