रीवा

पर्यटकों को आकर्षित करने चिडिय़ाघर में होंगी ये सुविधाएं

बांस और घास झोपडिय़ां पर्यटकों को देंगी प्राकृतिक वातावरण का अहसास
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2018, 12:47 PM IST
rewa
These facilities will be in the zoo to attract tourists

रीवा. महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर और सफारी मुकुंदपुर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए संसाधन बढ़ाए जाएंगे। खासतौर पर गर्मी के दिनों में आने वाली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य कराए जा रहे हैं। अभी ठंड का मौसम होने से परिसर के भीतर अधिक जरूरतें महसूस नहीं की जा रही हैं लेकिन जैसे ही मौसम बदलेगा पानी, छाया और आराम के लिए व्यवस्था की मांग बढ़ेगी।

प्रवेश से लेकर निकासी तक सुविधाओं पर नजर
चिडिय़ाघर परिसर में प्रवेश करने से लेकर बाड़ों के भ्रमण के दौरान आराम के लिए कुर्सियां पहले से ही बनाई गई हैं, साथ ही बांस और घास की बनाई गई झोपडिय़ां जो प्राकृतिक वातावरण का अहसास दिलाती हैं उनकी संख्या भी बढ़ाई जा रही है। पेयजल और शौचालय की अतिरिक्त बनाए जा रहे हैं। प्रबंधन का कहना है कि पर्यटक जितना भी समय परिसर में बिताएगा, वह आरामदायक रहे इसके इंतजाम किए जा रहे हैं।

बाड़ों की फिनिङ्क्षशग अंतिम चरण में
चिडिय़ाघर परिसर में शाकाहारी जानवरों के लिए ११ बाड़े बनाए जा रहे हैं। इनका कार्य अंतिम चरण में है। कई महीने तक कार्य बंद होने से जानवरों को लाए जाने की प्रक्रिया भी रुकी हुई है। बताया गया है कि सांभर, चीतल, बार्किंग डियर, गौर, हागडियर, कालामृग, चिंकारा, बारासिंगा, जंगली सुअर, थामिन डियर, नीलगाय आदि के बाड़े बनाए जा रहे हैं।

भोपाल और पिंडारी से आएंगे जानवर
चिडिय़ाघर के बाड़ों का काम पूरा होने के बाद शाकाहारी जानवर लाए जाएंगे। इसके लिए भोपाल, ग्वालियर और पिंडारी-बिलासपुर के चिडिय़ाघरों से चर्चा के बाद सहमति मिली है। माना जा रहा है कि फरवरी महीने में जानवरों को लाए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पर्यटकों की सुविधा पर दे रहे ध्यान
महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर के संचालक संजय रायखेड़े ने बताया कि पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी के मौसम में पानी और आराम के लिए छाया की व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। बाड़ों को काम अंतिम चरण में है, उनके पूरा होते ही नए जानवर लाए जाएंगे।

Published on: