20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rewa / कांग्रेस के इस विधायक ने सरकार को दी चेतावनी, जानिए वजह

कांग्रेस के इस विधायक ने सरकार को दी चेतावनी, जानिए वजह

मऊगंज में हजारों लोगों के साथ जेल भरो आंदोलन में दी गिरफ्तारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mrigendra Singh

•

Updated: 5 Jan 2018, 1:10 PM IST

rewa

Congress MLA gave the warning to the government,

रीवा। जिले के मऊगंज क्षेत्र में बाणसागर का पानी पहुंचाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने जेल भरो आन्दोलन किया। विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा। विधायक ने सरकार को चेतावनी दी है कि क्षेत्र को पानी देने में आनाकानी की गई तो बड़ा आंदोलन होगा। मऊगंज क्षेत्र से यूपी को जाने वाला पानी रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए किसी भी उग्र आंदोलन के लिए वह पीछे नहीं हटेंगे।
सरकार लगाया उपेक्षा का आरोप
जेल भरो आंदोलन में आए किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुखेन्द्र सिंह ने कहा कि मऊगंज की जनता के प्रति शासन का उपेक्षात्मक रवैया है। लोग बिजली, पानी एवं सड़क की समस्या से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि बाणसागर का पानी मऊगंज क्षेत्र को हरहाल में मिलना चाहिए। सरकार को अल्टीमेटम दिया कि तीन माह के भीतर समस्याओं का निराकरण करे।
35 हजार लोगों की गिरफ्तारी का दावा
आंदोलन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं किसानों की सभा के बीच एसडीएम संस्कृति जैन पहुंची। उन्होंने गिरफ्तारी और रिहाई की घोषणां भी मंच से किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 35 हजार लोग आंदोलन में हैं। इस वजह से सभी को गिरफ्तार करने की बात एसडीएम ने कही। इसके बाद समस्याओं का ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इन्होंने भी किया संबोधित
आन्दोलन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिन्द्रा प्रसाद, प्रदेश प्रतिनिधि विनोद शर्मा, मुस्ताक खान, केपी सिंह, विनोद खोड़वानी, ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, अब्दुल कयूम सिद्दीकी, शेख मुख्तार सिद्दीकी, शेषमणि मिश्र, रामरक्षा शुक्ल, वंशमणि सिंह, मिश्रीलाल पटेल, राजेन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र सिंह, सुनील साकेत, विश्वनाथ मिश्र आदि ने भी अपने विचार रखे।

मनकहरी में भी किया प्रदर्शन
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनकहरी गांव में भी सड़क के खस्ताहालत और क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रीवा-मझियार रोड लंबे समय से खराब है, इसके पहले भी प्रदर्शन किए गए थे लेकिन अब चक्काजाम आंदोलन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। गुढ़ विधायक सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि अब तक सरकार किसानों को नोटिस भिजवाती रही है लेकिन अब किसानों की ओर से सरकार को नोटिस दी जा रही है कि उसके जाने का वक्ता आ गया है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

समस्याओं के निराकरण का आश्वासन
मनकहरी में आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेताओं से मिलने तहसीलदार हुजूर, बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिजली और सड़क की समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया है और कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आगे चलकर और व्यापक आंदोलन किया जाएगा।