रीवा। अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर प्लांट का शिलान्यास होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। सोलर प्लेट लगाए जाने के लिए मशीनों और श्रमिकों को लगाया गया है। इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। रम्स के अधिकारियों ने टारगेट दिया है कि अगस्त महीने में बदवार के सोलर पॉवर प्लांट से बिजली का उत्पादन प्रारंभ कर दिया जाएगा।