सागर

Sagar Crime: युवती को रात में घर के बाहर बुलाया, वो बोली- सबको सच बता देगी, खुद को बचाने उसे मारा

Crime News: 18 साल की युवती की हत्या की गुत्थी सुलझी, दुष्कर्म के बाद आरोपी ने कुएं में दिया था धक्का, पुलिस ने आरोपी को सीधी से गिरफ्तार किया।
2 min read
• •
Oct 18, 2026
sagar murder case
18 year old woman murder accused arrested, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Source- Sagar polic facebook page)

Sagar Crime News: मध्यप्रदेश के सागर में बीते दिनों हुई 18 साल की युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद युवती को कुएं में धकेलकर उसकी हत्या की थी और फिर दूसरे दिन सीधी भाग गया था। आरोपी और युवती के बीच 10-15 दिन पहले ही पहचान हुई थी और आरोपी ने खुद के शादीशुदा होने की बात युवती से छिपाई थी। युवती को जब आरोपी की सच्चाई पता चली तो वो परिजन को बताने की धमकी दे रही थी जिसके कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।

10 अक्टूबर को कुएं में मिला था शव

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मोतीनगर थाने में एक पिता ने 30 सितंबर को बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस युवती की तलाश कर रही थी, दस दिन बाद 10 अक्टूबर को घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बने कुएं में युवती का शव मिला था। शव निर्वस्त्र हालत में था। जिससे युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस को गांव के पास ही निर्माणाधीन हाइवे के काम में लगे लोगों के बारे में पता चला। पुलिस ने वहां पहुंचकर पूछताछ की तो आरोपी के बारे में सुराग हाथ लगा।

छुट्टी लेकर घर भाग गया था आरोपी

पुलिस को पता चला कि जिस रात घटना हुई उसी के दूसरे दिन छुट्टी लेकर अजय कुमार अपने घर चला गया है। अजय सीधी जिले के अमिलिया थाने के ढमक गांव का रहने वाला था, पुलिस ने आरोपी अजय को सीधी से गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो उसने जुर्म को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि युवती से उसकी पहचान 10-15 दिन पहले हुई थी और फिर उनके बीच मिलना-जुलना शुरू हो गया था।

रात में घर से बाहर बुलाया

आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की रात वो युवती से मिलने के लिए उसके घर गया था, वहां उसने युवती को घर के बाहर बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान परिजन की नींद खुल गई और वो युवती को खोजने लगे, युवती घबरा गई और अजय से कहा कि शादी कर लेते हैं। अजय पहले से शादीशुदा था और उसने ये बात युवती से छिपाई थी, युवती के शादी करने की बात कहने पर उसने सच युवती को बता दिया। जिस पर युवती ने उससे कहा कि वो परिजन को सबकुछ बता देगी। इसके बाद आरोपी ने उसे कुएं में धक्का दे दिया और उसके कपड़े भी कुएं में फेंककर भागकर अपने टेंट में जाकर सो गया। सुबह वो छुट्टी लेकर घर भाग गया था।

Updated on:
18 Oct 2026 07:46 pm
Published on:
18 Oct 2026 07:25 pm