सागर

जाहरवीर गोगादेव महाराज के झंडा निशानों की निकली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

वाल्मिकी समाज ने बुधवार को जाहरवीर गोगादेव महाराज के झंडा निशानों की शोभायात्रा निकाली। चकराघाट पर जाहरवीर गोगादेव मंदिर गोगा में हजारों भक्तों ने आरती पूजन कर चल समारोह शुरू किया।

less than 1 minute read
Aug 22, 2024
goga2

जय मां हरसिद्धि मां ललिता धाम युवा समिति ने दिया स्वच्छता संदेश

सागर. वाल्मिकी समाज ने बुधवार को जाहरवीर गोगादेव महाराज के झंडा निशानों की शोभायात्रा निकाली। चकराघाट पर जाहरवीर गोगादेव मंदिर गोगा में हजारों भक्तों ने आरती पूजन कर चल समारोह शुरू किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का सम्मान किया गया। साथ ही शोभायात्रा के दौरान स्वच्छता का संदेश दिया गया। उस्ताद मुन्ना लाल चुटीले उस्ताद एवं सरवन करोसिया जगह- जगह पंडाल लगाकर आरती पूजन कर सम्मान किया। यातायात पुलिस चौकी के बाजू में सनातन धर्म प्रचार सेवा मंडल एवं अभा वाल्मीकि समाज कल्याण द्वारा पंडाल लगाकर सम्मान किया गया। इस दौरान कव्वाल करन चौहान मस्तान जबलपुर को जाहरवीर गोगादेव राष्ट्रीय भजन गायक का राष्ट्रीय ज्ञान भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई। मंच पर अर्पित पाण्डे, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, नरेन्द्र अहिरवार, रिशांक तिवारी, सूरज घोषी, कपिल स्वामी,अशूतोष सोलंकी उपस्थित रहे। शोभायात्रा में सरवन करोसिया, अशोक भारती, मुन्ना लाल चुटीले, राकेश डागौर, विजय घारु वीरेन्द्र करोसिया, यशवंत करोसिया, कमलेश चुटीले, सुनील बोहत, विनय सोदिया,विनीस पथरोल, सतीश बागिया, राकेश चुटीले, नीलेश चुटीले सोनू चुटीले एवं नीरज करोसिया आदि शामिल हुए।

चलसमारोह में दिया सफाई का संदेश

अंकित सनकत ने बताया कि जय मां हरसिद्धि मां ललिता धाम युवा समिति के द्वारा स्वच्छता का संदेश देते हुए,चल समारोह के आगे आगे समिति सदस्यों ने स्वच्छता सफाई करते वाल्मिकी समाज के आराध्य भगवान गोगा महाराज को शहर के मुख्य मार्ग में नगर भ्रमण कराया। स्वच्छता संदेश देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अमन लाहोरिया, मोहित सनकत, आकाश मछंदर, शिवम सनकत, आदित्य सनकत, हिमांशु मछंदर, राघव मेहरोलिया, शिवम मचंद आदि शामिल हुए।

Published on:
22 Aug 2024 11:42 am
Also Read
View All

अगली खबर