सागर

एमपी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 3 अफसर रिश्वत लेते पकड़ाए..

CBI RAID: सीबीआई जबलपुर की टीम ने सागर में रेड करते हुए एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) के तीन बड़े अफसरों को रिश्वत लेते पकड़ा...।
less than 1 minute read
Sep 11, 2025
CBI
CBI caught three officers of Military Engineering Service taking bribe of 80000 rs

CBI RAID: मध्यप्रदेश के सागर से बड़ी खबर सामने आई है यहां जबलपुर से आई सीबीआई (CBI) की टीम ने सागर एमईएस (मिलट्री इंजीनियरिंग सर्विस) के तीन अफसरों को रिश्वत लेते हुए रंगेहातों पकड़ा है। तीनों अफसर अपने ही ऑफिस में रिश्वत की रकम ले रहे थे जिन्हें पकड़ने के बाद सीबीआई की टीम ने उनके कार्यालय और घरों की जांच की है और वहां से दस्तावेज भी जब्त किए हैं। ताकि तीनों अफसरों की संप​त्ति का खुलासा हो सके। शुक्रवार को तीनों आरोपियो को जबलपुर सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

80 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए तीन अफसर

सीबीआई जबलपुर की टीम ने सागर एमईएस के तीन अफसरों राकेश कुमार, नीतेश कुमार और दीपक को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। तीनों अफसरों ने अपने ही कार्यालय में रिश्वत की रकम ली थी। तीनों अफसरों को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने उनके कार्यालय और घरों की भी जांच की। वहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए है। अजय मिश्रा नाम के ठेकेदार की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। अजय मिश्रा ने एमईएस में काम का ठेका लिया था। उसका बिल 28 लाख रुपए का हुआ। उसने अफसरों के पास बिल सबमिट किया। तो अफसरों ने बिल पास करने के एवज में 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

ऑफिस में रिश्वत लेते पकड़ाए

फरियादी अजय मिश्रा के द्वारा शिकायत किए जाने के बाद सीबीआई ने अफसर और ठेकेदार की बातों को टेप किया और फिर जाल बिछाकर गुरूवार 11 सितंबर को तीनों अफसरों को पकड़ा है। तीनों अफसरों ने रिश्वत की रकम लेकर ठेकेदार को गुरुवार को कार्यालय बुलाया था। यह जानकारी ठेकेदार ने सीबीआई को दी। टीम पहले ही वहां पहुंच गई। जैसे ही ठेकेदार ने अफसरों को रिश्वत की रकम दी, तो टीम ने तीनों को रंगेहाथ दबोच लिया।

Published on:
11 Sept 2025 10:43 pm