सागर

प्रेमिका के घर पहुंचकर मांगा पानी और हो गया बेहोश, अस्पताल में मौत, जानिए पूरा मामला

युवक ने सीने पर गुदवा रखा था प्रेमिका का नाम...प्रेमिका के बात करने से इंकार की बात आई सामने...
2 min read
Apr 13, 2022
sagar.jpg

सागर. वो उल्टियां करते हुए प्रेमिका के घर पहुंचा और पानी के लिए पानी मांगा और वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसकी मौत हो गई। मामला सागर का है, मृतक युवक की पहचान श्रीराम सिंह निवासी ग्राम चिरई के तौर पर हुई है। मृतक श्रीराम ने अपने सीने पर प्रेमिका का नाम भी गुदवा रखा था। शुरुआती जांच में मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना सामने आया है तथा प्रेम संबंध की बात भी सामने आई है।

प्रेमिका की चौखट पर गिरा, अस्पताल में मौत
जानकारी के मुताबिक चिरई गांव का रहने वाला श्रीराम सिंह पास के ही गांव में रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। वो अचानक युवती के गांव पहुंचा और उल्टियां करते हुए प्रेमिका के घर पर पहुंचा और पीने के लिए पानी मांगा। पानी मांगते ही श्रीराम बेहोश होकर गिर गया ये देखकर युवती के परिजन घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और श्रीराम को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक श्रीराम और युवती के बीच प्रेम संबंध था लेकिन किसी कारण से युवती ने श्रीराम से शादी करने से मना कर दिया और मिलना भी बंद कर दिया। इस बात से श्रीराम को ऐसा झटका लगा कि उसने अपनी जान देने की ठान ली वो जहर खाकर प्रेमिका के घर पहुंचा था। श्रीराम के माता-पिता नहीं हैं और वो अपने चाचा के साथ रहता था।

सीने पर गुदवा रखा था प्रेमिका का नाम
पुलिस ने बताया कि युवक अपनी प्रेमिका से इतना प्यार करता था कि अपने सीने पर उसका नाम गुदवा रखा था। वो प्रेमिका से मिलने के लिए वह बाइक से घर से युवती के गांव जाने के लिए निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मृतक श्रीराम का मोबाइल भी जब्त किया है जिसकी जांच की जा रही है।

Published on:
13 Apr 2022 07:35 pm
Also Read
View All
बीना में हादसा: ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, बेकाबू कार ने रेलिंग तोड़ते हुए छात्र को मारी टक्कर, दीवार से टकराई

अंधविश्वास और पुरानी मान्यताओं की भेंट चढ़ रहे नौनिहाल, छतरपुर में 43.6 प्रतिशत बच्चों को समय से पहले दिया जा रहा ऊपरी आहार

मामूली वजहों से खराब पड़े 300 हैंडपंप, मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की परेशानी, बारिश में हैंडपंप बंद होने से लोग कुएं का प्रदूषित जल पीने को मजबूर

झाडिय़ों के बीच निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य: 1.5 करोड़ से झनझन देवी में आकार ले रही फॉरेस्ट सिटी, नवरात्र में मिलेगी श्रद्धालुओं को सुगम राह

Bina news: 9 साल पहले लापता हो गई थी बेटी, 542 किमी. दूर से आई खुशखबरी, गले लग खूब रोई मां बेटी