सागर

आंत के टुकड़े से बना दिया प्राइवेट पार्ट, 21 साल की युवती को डॉक्टर्स ने दी नई जिंदगी

MP News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता, युवती को बचपन से ही वजाइनल एजेनेसिस था। इस बीमारी से गर्भाशय और वजाइना का आखिरी सिरा नहीं बनता है....
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2025, 9:19 AM IST
MP News
MP News: 21 साल की निराश युवती को नई जिंदगी देने वाले डॉक्टर्स। (photo: patrika)

MP News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने छतरपुर की 22 साल की युवती को नई जिंदगी दी है। डॉक्टरों ने दो घंटे की जटिल सर्जरी कर युवती की आंत को 12 सेमी काटकर उससे कृत्रिम प्राइवेट पार्ट बना दिया। कुदरत ने उसे जन्म से ही यह कमी दी थी। वजाइनल एजेनेसिस नामक बीमारी के कारण बचपन से उसका आत्मविश्वास कम हो रहा था। इस सर्जरी ने वह सामान्य जीवन जी सकेगी। अफसोस कि मां नहीं बन सकेगी।

इन डॉक्टर्स ने दी नई जिंदगी

युवती को बचपन से ही वजाइनल एजेनेसिस था। इस बीमारी से गर्भाशय और वजाइना का आखिरी सिरा नहीं बना। बच्ची बड़ी हुई तो उसे पता चला वह नॉर्मल नहीं है। वह डिप्रेशन में जा रही थी। तब माता-पिता उसे निजी अस्पताल लेकर गए। सर्जन डॉ. आरएस वर्मा को दिखाया। डॉ. वर्मा ने स्त्री रोग विशेषज्ञ बहू डॉ. रुचि, बेटे डॉ. अभिषेक के साथ मिलकर ये सर्जरी की।

खून की सप्लाई प्रभावित होने की चुनौती थी

एमपी के सर्जन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि इस प्रकार का केस संभाग में पहली बार सामने आया है। अक्सर ऐसी सर्जरी महानगरों में होती है। इसमें बड़ी चुनौती यह थी कि जो आंत का हिस्सा काटा, उसमें खून की सप्लाई बराबर होनी चाहिए, नहीं तो वह हिस्सा सड़ सकता था। लड़की स्वस्थ है। सामान्य जीवन जी सकती है।

Updated on:
31 Dec 2025, 9:19 AM IST
Published on: