mp news: नेशनल हाईवे-34 का होगा अपग्रेडेशन, पेव्ड शोल्डर के साथ टू-लेन में किया जाएगा विकसित।
mp news: मध्यप्रदेश के सागर जिले से गुजरने वाला नेशनल हाईवे-34 चकाचक होगा और इसे अपग्रेड किया जाएगा। नेशनल हाईवे-34 उत्तराखंड के गंगोत्री से शुरु होकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों से गुजरता हुआ मध्यप्रदेश के शाहगढ़, दमोह, जबलपुर और सिवनी से होता हुआ लखनादौन तक जाता है। 531 करोड़ की लागत से इस नेशनल हाईवे के शाहगढ़ से दमोह तक के हिस्से को अपग्रेड किया जा रहा है।
नेशनल हाईवे-34 के शाहगढ़ से दमोह तक के 63 किमी. के हिस्से को 531 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। इस काम के पूरे होने के बाद शाहगढ़ से जबलपुर की दूरी रीब 16 किमी. तक कम हो जाएगी और सफर में करीब 1 घंटे की बचत होगी। 63 किमी के हिस्से की रोड को अपग्रेड कर सीधा किया जा रहा है ताकि ब्लैक स्पॉट खत्म हों, इसके साथ ही इस हिस्से में 5 बड़े पुल और 4 बाईपास बनाए जाएंगे। रोड के सीधे होने से सफर आसान तो होगा ही साथ ही ईंधन की बचत भी होगी।
शाहगढ़ से दमोह तक के 63 किमी तक के सड़क के हिस्से को अपग्रेड किए जाने से इस हिस्स में आने वाले करीब 50 गांवों को सीधा फायदा होगा। आवागमन की सुविधा होने से यहां पर्यटन के साथ ही औद्योगिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। साथ ही बुंदेलखंड से लेकर महाकौशल दोनों ही क्षेत्रों तक इन गांवों की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।