सागर

सागर की राजनीति में घुली जहरीली शराब, नेताओं पर छाया ऐसा नशा की अपनों को ही बना रहे निशाना

Sagar Liquor Case : आरोपी चंद्रभान की बंडा विधायक के साथ तस्वीर सामने आई है। इसमें पूर्व विधायक के भाई शराब व्यवसायी कुलदीप राठौर के साथ भी तस्वीर वायरल हुई है। नेता अपनों को ही निशाना बनाते हुए पोस्ट में एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे है।
2 min read
Sep 11, 2026
Sagar Liquor Case
आरोपी चंद्रभान की बंडा विधायक और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की तस्वीर (फोटो सोर्स: Patrika)

Sagar News :मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई कई मौतों के मामले ने प्रदेशभर की सियासत गरमा दी है। जहरीली शराब क्षेत्रीय राजनीति में इस तरह घुली कि, अब नेता इसके नशे में अपनों पर ही निशाना साधने में जुट गए हैं। पिछले तीन-चार दिनों के इस राजनीतिक घमासान की शिकायतें भाजपा प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच रही हैं। वहां से नसीहत के बाद नेता चुप होते हैं तो उनके समर्थक सोशल मीडिया पर हमले कर रहे हैं।

जहरीली शराब कांड के आरोपियों की नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद एक तरफ तो मंत्री और विधायक खुद के बचाव में सामने आ रहे हैं। बता दें कि, आरोपी चंद्रभान की बंडा विधायक के साथ तस्वीर सामने आई है। इसमें पूर्व विधायक के भाई शराब व्यवसायी कुलदीप राठौर के साथ भी तस्वीर वायरल हुई है।

आरोपी चंद्रभान की बंडा विधायक के साथ तस्वीर (फोटो सोर्स: Patrika)

उमंग-जीतू ने शुरुआत की, दिग्विजय भी उतरे मैदान में

बंडा में जहरीली शराब से मौतों के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सागर में भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। दिग्विजय सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह के नाम का जिक्र करते हुए राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया। सागर में नेताओं के बीच सोशल मीडिया वार चल पड़ा है।

आरोपी चंद्रभान के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की तस्वीर वायरल

आरोपी चंद्रभान के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की तस्वीर (फोटो सोर्स: Patrika)

आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की तस्वीर वायरल कर उनकी रिश्तेदारी और संरक्षण का आरोप लगा। इस पर गोविंद सिंह को खुद सामने आकर स्पष्ट करना पड़ा कि उनका किसी आरोपी से कोई रिश्ता नहीं है। वहीं दिग्विजय के आरोप पर गोविंद और उनके भाई हीरा सिंह ने लिखा कि दिग्विजय सिंह शराब माफिया से जुड़े किस कुनबे को बचा रहे हैं।

मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शार्ट एनकाउंटर

आरोपी रवि लखेरा का पुलिस ने किया शॉट एनकाउंटर (फोटो सोर्स: Patrika)

वहीं, शुक्रवार सुबह खबर सामने आई है कि, शराब कांड का मुख्य आरोपी और सरगना रवि लखेरा का पुलिस द्वारा शार्ट एनकाउंटर किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हालांकि, मामले में अभी ये अपडेट आना बाकी है कि, शॉट एनकाउंटर कहां और किन परिस्थितियों में किया गया है।

Updated on:
11 Sept 2026 12:59 pm
Published on:
11 Sept 2026 12:59 pm