सागर

मां को जिंदा जलता देख आग में कूद पड़ा बेटा, बीना में महिला की हत्या की कोशिश

Mother Burn Alive : खेत में बखरनी रोकने पर बदमाशों ने की महिला को जिंदा जलाने की कोशिश। डीजल डालकर लगाई आग। बेटे पर भी ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप। मां को बचाने में बेटा भी झुलसा। गंभीर हालत में पहुंचाए गए अस्पताल।
2 min read
Jul 02, 2026
Mother Burn Alive
Mother Burn Alive (महिला को जिंदा जलाने की कोशिश Photo Source- Input)

Bina News :मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पड़रिया में गुरुवार को खेत में बखरनी करने से रोकने पर एक महिला पर कुछ बदमाशों ने डीजल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने महिला को जान से मारने की नीयत से आग लगाई है। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में उसका बेटा भी आग की चपेट में आकर झुस गया है। इस सनसनीखेज वारदात को बाद दोनों घायलों को बीना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पड़रिया में रहने वाली 40 वर्षीय महिला रीना बाई पति अरविंद ठाकुर गुरुवार सुबह अपने बेटे के साथ अपने खेत पर पहुंची थी। आरोप है कि, उनके खेत से लगे एक खेत में कुछ लोग बखरनी कर रहे थे। महिला ने उनसे कहा कि पहले खेत मालिक को आ जाने दो, उसके बाद ही बखरनी करना। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

डीजल डालकर लगाई आग

गंभीर रूप से घायल महिला द्वारा दिए बयान के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले महिला के बेटे के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, उसने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। इसी दौरान पीछे से आए एक व्यक्ति ने उसके ऊपर डीजल डाल दिया। इससे पहले की वो किछ समझ पाती, दूसरे शख्स ने आग लगा दी। देखते ही देखते वो आग की लपटों में घिर गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

मां को बचाने में बेटा भी झुलसा

मां को आग में घिरा देखकर बेटा उसे बचाने के लिए दौड़कर वापस आया और मां से लिपट गया। उसने किसी तरह जमीन पर लौटकर आग की लपटों में घिरी मां को बचा लिया, पर खुद भी आग की लपटों से झुलस गया। इधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आग से झुलसकर मां-बेटे को तड़पता देख किसी शख्स ने डायल-112 को सूचना दी। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने तत्काल घायलों को बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत ही सागर रेफर कर दिया। जबकि, उसका बेटे का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी अनूप यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से घटना की जानकारी जुटाई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Updated on:
02 Jul 2026 12:37 pm
Published on:
02 Jul 2026 12:15 pm