सागर

सागर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 की मौत, 33 घायल

Tractor Trolley Accident: नेशनल हाईवे-44 पर नीम घाटी के पास हुआ हादसा, बरमान से नर्मदा स्नान कर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 5:16 PM IST
Sagar Tractor Trolley Accident
Sagar Tractor Trolley Accident, घटनास्थल पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोगों की भीड़ (Source-Patrika)

Sagar Tractor Trolley Accident: मध्यप्रदेश के सागर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग बरमान में नर्मदा नदी में स्नान कर लौट रहे थे। इसी दौरान नीम घाटी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायल लोड दर्द से तड़पते रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नर्मदा नदी में स्नान कर लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक बांदरी तहसील के गढ़हौला गोसाई गांव के रहने वाले ग्रामीण नर्मदा स्नान करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से बरमान गए हुए थे। बरमान में स्नान करने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वापस आ रहे थे, इसी दौरान नीम घाटी के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पलट गई। ट्रॉली के पलटने के कारण कुछ लोग ट्रॉली के नीचे दब गए जबकि कुछ लोग उछलकर रोड पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

तीन लोगों की मौत, 33 घायल

हादसे के बाद राहगीरों ने रुककर घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हुए हैं। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनमें रक्षा प्रजापति, प्रेमरानी यादव व राकेश यादव शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। क्या ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा है या फिर किसी दूसरे वाहन ने उसे टक्कर मारी थी, फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Updated on:
22 Nov 2026, 5:16 PM IST
Published on: