सागर

‘साहब फांसी लगा रहा हूं, शव ले जाना’, युवक ने पुलिस को किया कॉल, फिर फंदे पर लटका….

MP News: युवक ने आत्महत्या से पहले खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस 27 मिनट में मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक फंदे पर लटका मिला।

2 min read
Feb 23, 2026
youth called dial 112 hanging himself in bina (फोटो- Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के बीना से एक सनसनीखेज मामले ने सबको चौंका दिया। यहां सिरौजीपुर गांव में एक युवक ने डायल 112 को सूचना देकर फंदा लगाकर जान दे दी, जब तक पुलिस गांव पहुंची, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। पुलिस ने शव का पीएम कराके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 8.58 बजे सिरौजीपुर के अभिषेक उर्फ कल्लू पंथी (32) ने डायल 112 पर फोन लगाया और कहा कि साहब फांसी लगाकर जान दे रहा हूं, मरने के बाद मेरा शव ले जाना। इतना कहकर युवक ने मोबाइल तोड़ दिया। युवक ने अपना नाम अभिषेक बताया इसके अलावा और कोई जानकारी पुलिस के लिए नहीं दी। ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक दीपेन्द्र मौर्य व पायलट रोहित यादव लोकेशन के अनुसार रामपुर पहुंचे, लेकिन वहां पर अभिषेक नाम के युवक की जानकारी नहीं मिली।

ये भी पढ़ें

MP में भरभराकर गिरा 391 करोड़ में बना ब्रिज का भाग, आवागमन बंद, देखे तस्वीरें

जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची, रूम में मिला शव

इसके बाद वह तत्काल सिरौजीपुर पहुंचे, जहां पर युवक की जानकारी ली और युवक के घर पहुंचे। यहां पर पुलिस के आवाज देने पर युवक के पिता घर से बाहर निकले, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनके बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जब पुलिस ने इसकी जानकारी पिता से ली तो पिता ने कहा कि उनका बेटा कुछ देर पहले कहीं चला गया है। जब पुलिस ने कहा कि घर में तलाश करो तो वह कमरे में नहीं मिला और जैसे ही पुलिस सीढियों से छत की ओर बढ़ी तो युवक फंदे पर लटका मिला।

जिसे पुलिस ने फंदे से उतारा और शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाया। जहां पर रविवार की सुबह उसका पीएम किया गया और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। युवक के पुलिस को फोन लगाने के बाद पुलिस महज 27 मिनट में घटना स्थल तक पहुंच गई, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।

मृतक के हैं दो जुड़वा बच्चे

मृतक के दो जुड़वा बच्चे हैं जिनकी उम्र पांच साल है। परिजनों के अनुसार युवक कुछ परेशान था। जिसे लेकर वह घटना के पहले घर में चिल्ला भी रहा था। लेकिन वह इस प्रकार की कोई घटना को अंजाम दे देगा इसकी किसी को भनक तक नहीं थी। (MP News)

ये भी पढ़ें

MP के लड़के ने ‘कैंचियों’ से तोड़ा वर्ल्ड रेकॉर्ड, इटली विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ क्वालिफाई

Published on:
23 Feb 2026 03:34 am
Also Read
View All

अगली खबर