सहारनपुर

नजीर: सहारनपुर की बेटी आस्था शर्मा का नाम Guinness Book of World Record में दर्ज

Highlights आजाद हिंद फौज के शहीदों के लिए मुंबई में हुआ था प्राेग्राम आवास विकास की रहने वाली आस्था शर्मा ने दी प्रस्तुति आजाद हिंद फाैज के शहीदों के लिए मुम्बई में था प्राेग्राम

2 min read
aastha sharma

सहारनपुर। अपनी आवाज से लाखों दिल जीत लेने वाली सहारनपुर की आस्था शर्मा ने गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। आजाद हिंद फौज के शहीदों की याद में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में आस्था शर्मा शामिल हुई थी इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक गायकों ( सिंगर ) ने अपनी प्रस्तुति दी और इन गायकों में सहारनपुर की आस्था शर्मा मुख्य रूप से शामिल रही।

इस प्रोग्राम को Guinness Book of World Records में जगह मिली है। इसी के साथ सहारनपुर की आस्था शर्मा का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। एक बार फिर सहारनपुर की प्रतिभा ने सहारनपुर का नाम रोशन करने का काम किया है। फिल्म निर्माता कबीर खान ने अपनी वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी ( The Forgotten Army - Azaadi Ke Liye release date ) के लिए यह प्रोग्राम मुंबई में आयोजित किया था। इस प्रोग्राम में दुनियाभर से 1046 गायक सिंगर और संगीतकारों ने प्रस्तुतियां दी थी और यह प्रोग्राम दुनिया भर में देखा गया।

इसी प्रोग्राम में मंच से अपनी प्रस्तुति देते हुए सहारनपुर की आस्था शर्मा ने सभी का दिल जीत लिया। आस्था शर्मा को कक्षा 12 से ही गायकी का शौंक था और वह सहारनपुर में आवास विकास कॉलोनी में रहती हैं। इन दिनों वह मुंबई से एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं। पाइनवुड स्कूल से आस्था शर्मा ने कक्षा 12 की पढ़ाई की थी और इनके पिता कमल शर्मा सहारनपुर में एडवोकेट हैं।

Published on:
01 Feb 2020 07:42 am
Also Read
View All