इस दौरान एसएसपी से मिलकर शशि बाला पुंडीर ने कहा कि उनका लाइसेंस रिन्युअल नहीं किया जा रहा है। पूर्व विधायक बाेली कि, उनके खिलाफ राजनीतिक मुकदमे हैं धारा 144 का उल्लंघन करना प्रदर्शन करना इस तरह के मुकदमें ताे ऐसे में उनका लाइसेंस रिन्युअल रोका जाना उचित नहीं है। इतना ही नहीं पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि अगर उनका लाइसेंस रिन्युअल नहीं हुआ तो भी कोई बात नहीं उन्हें सिर्फ रिवॉल्वर ही नहीं बल्कि गुलेल चलाना भी आता है।