यह शपथ सहारनपुर के दून कैंब्रिज स्कूल के बच्चों ने पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान से जुड़ते हुए ली। इन बच्चों ने कहा है कि वह अपने आसपास हमेशा साफ सफाई का ध्यान रखेंगे और अपने अभिभावकों के साथ साथ कॉलोनी के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। बच्चों ने यह भी शपथ ली है कि प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे और प्लास्टिक के प्रयोग से बचते हुए कपड़े के थैलों का उपयोग करेंगे।