अभियान की पहली कड़ी में गणतंत्र दिवस पर सहारनपुर पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने सभी अधिकारियों को अपने आसपास सफाई रखने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही एसएसपी ने सहारनपुर समेत देशवासियों से सफाई रखने और प्लास्टिक को इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। इस दौरान एएसपी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ मुकेश चंद मिश्रा समेत अन्य जिले के तमाम बड़े पुलिस अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।