17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूली बच्चों समेत सैकड़ों लोगों ने ली अपने आसपास सफाई रखने की शपथ, देखें वीडियो

Highlights- गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र स्थित न्यू अमेजिंग पब्लिक स्कूल में हुआ कार्यक्रम- 'स्वर्णिम भारत' अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने ली सफाई करने की शपथ- सामूहिक रूप से कहा- रोजाना करेंगे सफाई, प्लास्टिक का कभी नहीं करेंगे इस्तेमाल
less than 1 minute read
Google source verification
ghaziabad-patrika.jpg

गाजियाबाद. गणतंत्र दिवस की 70वीं सालगिरह पर 'पत्रिका' की ओर से 'स्वर्णिम भारत' अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत आमजन से 70 घंटे यानी रोजाना साढ़े ग्यारह मिनट अपने-अपने गांव और शहरों में सफाई और प्लास्टिक से मुक्ति के लिए काम करने का आह्वान किया जा रहा है, ताकि लोग अपने आसपास सफाई रखें और प्लास्टिक का इस्तेमाल भी बंद कर दें। साथ ही अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें। अभियान की पहली कड़ी में गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद एक निजी स्कूल में बच्चों समेत उनके अभिभावकों व सैकड़ों लोगों ने अपने आसपास सफाई रखने और प्लास्टिक का इस्तेमान नहीं करने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें- 'स्वर्णिम भारत' अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ, देखें वीडियो

बता दें कि 'पत्रिका' की ओर से 'स्वर्णिम भारत' अभियान पहली कड़ी में #BeCleanGoGreen थीम पर लोगों से सफाई और प्लास्टिक से मुक्ति पर काम करने के लिए लोगों का आह्वान किया जा रहा है। इस कड़ी में गणतंत्र दिवस के मौके पर गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र स्थित न्यू अमेजिंग पब्लिक स्कूल बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों और सैकड़ों की संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान सभी ने प्रण किया कि वे अब से अपने आसपास सफाई रखेंगे और कभी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। इसके साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।