बुलंदशहर. गणतंत्र दिवस की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में 'पत्रिका' की ओर से 'स्वर्णिम भारत' अभियान का आगाज किया गया है। इसके तहत आमजन से 70 घंटे यानी रोजाना साढ़े ग्यारह मिनट अपने-अपने गांव और शहरों में सफाई और प्लास्टिक से मुक्ति के लिए काम करने का आह्वान किया जा रहा है, ताकि लोग अपने आसपास सफाई रखें और प्लास्टिक का इस्तेमाल भी बंद कर दें। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बुलंदशहर देहात क्षेत्र सब्दलपुर गांव स्थित स्कूल में छात्र-छात्राओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपने आसपास सफाई रखने और प्लास्टिक का इस्तेमान नहीं करने की शपथ ली।