सहारनपुर

सहारनपुर : पुलिस काे चकमा देकर रेप का आराेपी हवालात से फरार, मचा हड़कंप

Highlights रेप के आरोपी को पुलिस जेल से न्यायालय में पेशी पर लाई थी। न्यायालय की हवालात से आराेपी काे पुलिस काे चकमा देकर फिल्मी अंदाज में फरार हाे गया।
2 min read
यह पहला मौका नहीं जब तस्करों ने पुलिस से बचने को कुछ नया किया हो, इससे पहले भी तस्करों ने किए हैं चौंकाने वाले कारनामे
यह पहला मौका नहीं जब तस्करों ने पुलिस से बचने को कुछ नया किया हो, इससे पहले भी तस्करों ने किए हैं चौंकाने वाले कारनामे

सहारनपुर। रेप के आरोप में सहारनपुर जेल में बंद एक बंदी न्यायालय की हवालात से फरार हो गया। पुलिस इसे जेल से पेशी पर न्यायालय लेकर पहुंची थी। जब हवालात से बंदियों को वापस जेल ले जाया जा रहा था तो इसी दौरान फिल्मी अंदाज में शौकीन नाम का एक आराेपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस को जब रेप के आरोपी के फरार होने की खबर लगी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कचहरी के आसपास के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई और सघन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। हवालात से फरार हुआ आरोपी किस रास्ते से भगा यह तक पुलिस पता नहीं लगा सकी। बताया जा रहा है कि आराेपी शौकीन ने पुलिसकर्मियों से टॉयलेट जाने की बात कही। हवालात में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसे टॉयलेट जाने की अनुमति दे दी। आराेपी छत पर टॉयलेट करने गया और वहीं से दीवार फांदकर फरार हाे गया।

जब इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया। पहले तो पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दी और खुद ही तलाश करते रहे लेकिन जब उन्हें लगा कि मामला उनके हाथ से निकल गया है तो उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में बताया गया। एसपी सिटी विनीत भटनाकर ने बताया कि, फरार हुए आरोपी के खिलाफ काेतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस लापरवाही पर हवालात की सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों की रिपाेर्ट उच्च अधिकारियों काे भेज दी है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने फरार हुए आरोपी शौकीन की तलाश में अलग-अलग टीमें गठित की हैं। फरार आराेपी, शौकीन सरसावा का रहने वाला है। इसके घर पर भी पुलिस लगा दी गई है।

एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि जल्द फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम में जिन भी पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर होगी उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
11 Mar 2020 10:21 pm
Also Read
View All
कोठारी पश्चिम यूपी के तीन दिवसीय प्रवास पर, ‘स्त्री: देह से आगे’ विषय पर करेंगे चर्चा

पहली बार सहारनपुर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, रविदास मंदिर में पूजा के बाद बोले, 2027 में फिर भारी बहुमत से आएगी भाजपा सरकार

मुजफ्फरनगर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं से बोले- 2027 में फिर कमल खिलाना है, जीत के लिए जुटने का दिया संदेश

पश्चिमी यूपी में बीजेपी का चुनावी बिगुल: मेरठ में योगी बोले, सपा को सनातन से बैर; नितिन नवीन ने कहा, पहले दंगे अब कानून का राज

‘वे डरे हुए हैं, उन्होंने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया’, नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर MP इमरान मसूद का बयान