सहारनपुर

Big Breaking- Arun Jaitley का निधन, 15 दिन से यह पूर्व सांसद कर रहे थे उनकी सेवा

खास बातें- BJP के वरिष्ठ नेता Arun Jaitley का AIIMS में हुआ निधन सहारनपुर के पूर्व सांसद काफी दिन से हैं दिल्‍ली में फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो रो पड़े पूर्व सांसद
2 min read
arun jaitley

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ( Arun Jaitley ) का शनिवार दोपहर को निधन हो गया। उन्‍होंने दिल्ली ( Delhi ) के एम्स ( AIIMS ) में आखिरी सांस ली। वह 67 साल के थे। अरुण जेटली काफी समय से बीमार चल रहे थे।

67 साल के थे Arun Jaitley

67 साल के अरुण जेटली का एम्‍स (AIIMS) में निधन हो गया। सहारनपुर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा करीब 15 दिन से अरुण जेटली की सेवा में जुटे थे। वह करीब दो हफ्ते से दिल्‍ली में थे। उनसे जब फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो वह रो पड़े। राघव लखनपाल शर्मा अरुण जेटली को अपने राजनीतिक पिता की तरह मानते थे।

पंकज सिंह ने किया यह ट्वीट

वहीं, अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर सहारनपुर समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलते ही पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने दिल्‍ली की दौड़ लगा दी। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने ट्वीट किया, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री श्री @arunjaitley जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। अरुण जी का जाना राजनीतिक क्षेत्र की अपूर्णिय क्षति है। आज हमने भारतीय राजनीति ने एक प्रखर अधिवक्ता, वक्‍ता व राजनीतिक स्तंभ को खो दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें मोक्ष प्रदान करें व उनके परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें।

दिल्‍ली में हुआ था जन्‍म

आपको बता दें क‍ि अरुण जेटली का जन्‍म 28 दिसंबर को 1952 में दिल्ली में हुआ था। उन्‍होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से की थी। उन्‍होंने अपना ग्रेजुएशन श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से किया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Updated on:
24 Aug 2019 01:46 pm
Published on:
24 Aug 2019 01:31 pm