सहारनपुर

गाय काटने वाले का सिर काट दो… स्वामी प्रसाद जैसों को ठीक करना जरूरी- नंद किशोर गुर्जर

BJP MLA Nand Kishore लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने सहारनपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गाय काटने वालों का सिर काट देना चाहिए।
2 min read
Feature image
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दिया भड़काऊ बयान, PC- X

सहारनपुर(BJP MLA Nand Kishore Gurjar's Statement) : लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने सहारनपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गाय काटने वालों का सिर काट देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेताओं को ठीक करना जरूरी। हिंदू अपने देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहेगा। भाजपा एमएलए का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गाजियाबाद के लोनी से BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर ने ये बातें कहीं।​​ वह रविवार को सहारनपुर के रणदेवा गांव में आयोजित सनातन सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'अपने बारे में गलत बातें सुनकर भी केवल हिंदू ही चुप रहता है। लेकिन, हमें चुप नहीं रहना है। कोई भी हमारी संस्कृति और पूजा-पाठ पर सवाल कैसे उठा सकता है। कुछ लोग किताबें पढ़कर मां जानकी पर मनगढ़ंत बयान दे रहे हैं। एक मौर्या (स्वामी प्रसाद मौर्य) घूम-घूमकर देवी-देवताओं का मजाक उड़ाता है। हम केवल सुनते रहते हैं। ऐसे लोगों को ठीक करना पड़ेगा।'

गाय को बताया ब्रह्मांड की जननी

उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं सहारनपुर की भूमि पर कहने आया हूं। महाराज जी कह रहे थे कि गाय काटने वाला मिल जाए तो उसके हाथ जोड़ना चाहिए लेकिन मेरा कहना है कि उसकी गर्दन काट देनी चाहिए। गाय हमारी मां है। हमने कानून हाथ में नहीं लिया है। लेकिन अपनी मां की रक्षा करने का अधिकार हर बच्चे को है। वो ब्रह्मांड की जननी है। गाय देश की मां है ये वेद में भी कहा गया है। इसलिए कमजोर होने की जरूरत नहीं है।'

पहले दिन-दहाड़े काटी जाती थीं गायें

लोनी विधायक ने आगे कहा कि पहले हड्डी-मांस की फैक्ट्रियां चलती थी। दिन-दहाड़े गाय काटी जाती थी। बेटियों को दिन दहाड़े उठा लिया जाता था। गोली मार दी जाती थी। सहारनपुर में जितने जेहादी हैं, उतने तो मेरी चार गलियों में हैं। लेकिन अब कोई उंगली उठाने की हिम्मत नहीं करता है। आज महिलाएं सोना पहनकर उन्हीं बस्तियों से गुजरती हैं। जहां कभी 5 बजे के बाद पुरुष भी नहीं निकलते थे।

Updated on:
17 Nov 2025 05:10 pm
Published on:
17 Nov 2025 04:28 pm