सहारनपुर

सपा-बसपा गठबंधन पर भाजपा के इस दिग्गज नेता ने दिया बड़ा बयान, जानिये क्या कहा-

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा सपा-बसपा के गठबंधन बरकरार रखने के बयान के बाद भाजपा ने खोला मोर्चा

2 min read
Mar 25, 2018
saharanpur

सहारनपुर. राज्यसभा चुनाव में बसपा को मिली करारी हार के बावजूद बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा सपा-बसपा के गठबंधन बरकरार रखने के बयान के बाद भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषाेत्तम खंडेलवाल ने इस गठबंधन काे नापाक बताते हुए कहा है कि आज जिस तरह से साैदेबाजी हाे रही है वह सही नहीं है। जनता काे इसके प्रति जागरूक और सावधान करना हाेगा। खुद जनता काे भी इसका आकलन करना हाेगा। इन्हाेंने कहा कि भाजपा ने नकल माफियाआें पर नकेल कस दी है आैर अब जाे पढ़ेगा वही बढ़ेगा माफियाआें का सिक्का नहीं चलेगा।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषाेत्तम खंडेलवाल योगी आदित्यनाथ सरकार के एक साल के कार्य गिनाने के लिए सहारनपुर पहुंचे थे। खंडेलवाल ने यहां भाजपा कार्यकर्ताआें के साथ बैठक के दाैरान कहा कि उत्तर प्रदेश में याेगी सरकार का एक वर्ष पूरा हाे चुका है। एेसे में कार्यकर्तआें काे चाहिए कि वे घर-घर जाकर जनता काे जागरुक करें आैर पार्टी की नीतियाें के साथ-साथ सरकार की याेजनाआें के बारे में जानकारी दें। उन्हाेंने भाजपाईयाें से एक साल बेमिसाल का नारा देने की आह्वान भी किया। यह कार्यक्रम देहरादून राेड स्थित एक हाेटल में आयाेजित किया गया था। यहां जिलेभर से भाजपाई पहुंचे।

प्रदेश उपाध्यक्ष का दावा, मजबूत हैं कार्यकर्ता

दरअसल, यह कार्यक्रम सीधे ताैर पर पार्टी कार्यकर्ताआें से संवाद स्थापित करने के लिए किया गया था। यहां बताया गया कि कार्यकर्ताआें काे अपडेट रखने के लिए इस प्राेग्राम का आयाेजन किया गया है, ताकि कार्यकर्ताआें काे सरकार की याेजनाआें के बारे में बताया जा सके। एेसे में सवाल यह है कि क्या पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताआें काे एेसा लगता है कि पार्टी का कार्यकर्ता का अपडेट नहीं हैं? यह सवाल पूछने पर एक कार्यकर्ता ने कहा है कि इस प्राेग्राम का उद्देश्य आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताआें काे एक्टीवेट करना है।

कैराना सीट जीतने का किया दावा

प्रदेश उपाध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कैराना सीट काे जीतने का दावा किया आैर कहा कि कार्यकर्ताआें के बल पर ही भाजपा इस सीट काे जीतेगी। कैराना सीट पर पार्टी किसकाे चुनाव लड़ाने जा रही है। इस सवाल के जवाब में इन्हाेंने सिर्फ इतना ही कहा कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी काे मैदान में उतारेगी उसी काे जिताने के लिए पार्टी के पदाधिकारी आैर कार्यकर्ता मेहनत करेंगे। इस माैके पर मुख्य रूप से मेयर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक महावीर राणा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, तेज कुमार क्वात्रा, शीतल विश्नाेई, प्रमाेद काैशिक, नीरज माहेश्वरी, नरेश धनगर, अवनीत काैर और रितिका शर्मा मौजूद रहे।

Published on:
25 Mar 2018 11:12 am