सहारनपुर

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री मोदी के लिए कांग्रेसी नेता ने कटवा दी 15 बीघा जमीन पर खड़ी फसल, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

- 5 अप्रैल काे होनी है सहारनपुर के नानौता में प्रधानमंत्री की रैली - कांग्रेस के नगर अध्‍यक्ष मजहर सिद्दीकी के खेत मे उतरेगा हेलीकॉप्‍टर - 8 अप्रैल को गांधी पार्क मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली में पहुंचेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 2:07 PM IST
pm modi
बड़ी खबर: प्रधानमंत्री मोदी के लिए कांग्रेसी नेता ने कटवा दी 15 बीघा जमीन पर खड़ी फसल, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की ओर रुख करने वाले हैं। अपने चुनावी अभियान का सफर मेरठ से करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल यानी शुक्रवार को अमरोहा और सहारनपुर में रैली करेंगे। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

रैली से 100 मीटर दूर उतरेगा हेलीकॉप्‍टर

सहारनपुर के नानौता में 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा करेंगे। रैली स्‍थल से करीब 100 मीटर दूर उनका हेलीकॉप्‍टर उतरवाने के लिए हेलीपैड बनवाया गया है। जिस जगह पर हेलीपैड बनवाया गया है, वह खेत कांग्रेस के नगर अध्‍यक्ष मजहर सिद्दीकी का है। उनका कहना है क‍ि उन्‍होंने 15 बीघा जमीन पर खड़ी गन्‍ने व गेहूं की फसल को कटवा दिया है। यहां प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्‍टर उतरेगा। इसको लेकर क्षेत्र में मजहर सिद्दीकी की काफी तारीफ हो रही है। इसे क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द के तौर पर भी देखा जा रहा है। रैली के संयोजक व भाजपा के जिला महामंत्री अजित राणा का कहना है क‍ि इस जनसभा के जरिए सहारनपुर और कैराना लोकसभा क्षेत्र के उम्‍मीदवारों के लिए प्रचार किया जाएगा। इसमें दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों से काफी लोग शिरकत करेंगे।

दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्‍मीद जताई

वहीं, रैली को लेकर पुलिस व प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। एसपीजी की टीम ने मंगलवार को रैली स्‍थल पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान डॉग स्‍क्‍वायड ने भी वहां पर चेकिंग की। नानौता के दिल्‍ली-सहारनपुर रोड पर यह रैली होगी। भाजपा नेता सत्‍योंद्र सिसोदिया ने रैली में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्‍मीद जताई है।

ये भी करेंगे रैली

आपको बता दें क‍ि सहारनपुर और कैराना में प्रथम चरण में 11 अप्रैल का चुनाव होगा। सहारनपुर से सांसद राघव लखनपाल शर्मा और कैराना से प्रदीप चौधरी भाजपा उम्‍मीदवार हैं। सहारनपुर में 5 अप्रैल को नरेंद्र मोदी की रैली के बाद 7 अप्रैल को बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव व रालोद मुखिया अजित सिंह देवबंद में साझा जनसभा करेंगे। इसके बाद 8 अप्रैल को सहारनपुर के गांधी पार्क मैदान में कांग्रेस की रैली होगी, जिसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचेंगे।

Updated on:
3 Apr 2019, 2:07 PM IST
Published on: