26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yogi Live: सीएम योगी ने कहा- मोदी की वजह से अप्रवासी भारतीयों का बढ़ा सम्मान, पहले थी ये स्थिति

मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध वर्ग के साथ की सभा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Apr 2019, 1:44 PM IST

meerut

Yogi LIVE: सीएम योगी ने कहा- मोदी की वजह से अप्रवासी भारतीयों का बढ़ा सम्मान, पहले थी ये स्थिति

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वेस्ट यूपी के अपने अहम दौरे में मेरठ में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक की। यहां परतापुर स्थित एक होटल में आयोजित सभा में सीएम योगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में पिछले पांच वर्षों में अप्रवासी भारतीयों का विदेशों में सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्षों के शासन काल में अप्रवासी भारतीय विदेशों में अपना पासपोर्ट जब दिखाते थे तो उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता था।

यह भी पढ़ेंः पूर्व प्रधानमंत्री के पोते ने भाजपा को कड़ी टक्कर देने की कर ली है ये तैयारी

उन्होंने कहा कि भारत के जो परिवार 150-200 वर्षों से विदेशों में रह रहे थे, वे वैसा सम्मान नहीं पाते थे, लेकिन पिछले पांच साल में उन्हें सम्मान मिला है। अब अमेरिका, रूस, फ्रांस आदि देशों में उनके राष्ट्रपति बैठे रहते हैं आैर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत के प्रति नजरिया बदला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब भी विदेश गए, उन्होंने अप्रवासी भारतीयों से बात की, जबकि पिछली सरकारों ने एेसा कभी नहीं किया। इसलिए यह स्थिति पैदा हुर्इ। उन्होंने कहा कि यदि उनसे संवाद होता तो ये स्थिति नहीं होती।

यह भी पढ़ेंः गठबंधन के कारण भाजपा की वेस्ट यूपी पर कड़ी नजर, इसीलिए सीएम योगी हफ्तेभर में आ रहे दूसरी बार

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर भारतीयों का सम्मान बढ़ाया है। अब अप्रवासी भारतीय भी गौरव के साथ सिर उठाकर चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि भूटान में भारतीय सेना अपना कर्तव्य निभाकर न सिर्फ भूटान की चीन की सेना से रक्षा कर रही हैं बल्कि भारत की भी रक्षा कर रही है, यह सब नरेंद्र मोदी के शासन में संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में लोगाें का विश्वास बढ़ा है। सीएम योगी ने कहा कि पहले भी जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने गरीबी हटाने का नारा दिया था, लेकिन कोर्इ भी सरकार यह नहीं कर सकी। बल्कि देश में आतंकवाद बढ़ा, किसानों ने आत्महत्याएं की आैर बेरोजगारी बढ़ी। इस स्थिति में प्रबुद्ध लोगों की भूमिका बढ़ जाती है। इसलिए इनका वोट देश का भाग्य बदल सकता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग