Highlights गाेकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आराेपी गाेकशों ने हमला बाेल दिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में एक गाेकश ढेर हाे गया। हमले में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी काे लेकर उचार के लिए खुद एसएसपी लेकर देहरादून पहुंचे।
सहारनपुर. आधी रात काे गाेकशी की सूचना पर गई पुलिस पर गाेकशों ने हमला बाेल दिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ हाे गई जिसमें एक गाेकश ढेर हाे गया जबकि एक पुलसिकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हाे गया। गोकशों ने पुलिसकर्मी काे चाकुओं से गाेद दिया। घायल पुलिसकर्मी की गंभीर हालत काे देखते हुए एसएसपी खुद उसे इलाज के लिए लेकर देहरादून पहुंचे।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव घानाखंडी की है। यहां गाेकशी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। एसएसपी दिनेश कुमार ( पी ) के अऩुसार देर रात करीब 2:30 बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस ( Saharanpur Police ) काे सूचना मिली कि, घानाखंडी के जंगलो में गाेकशी हाे रही है। पुलिस टीम माैके पर पहुंची ताे गोकशी कर रहे बदमाशों ने पुलिस पर हमला बाेल दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी विनीत पंवार घायल हाे गया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस की गाेली लगने से एक गाेकश ढेर हाे गया।
पुलिसकर्मी विनित पंवार के पेट में चाकुओं से तीन वार हुए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए विनित पंवार और गाेली लगने से घायल हुए आराेपी गाेकश काे लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकाें ने गाेली लगने से घायल आराेपी गाेकश काे मृत घाेषित कर दिया जबकि पुलिसकर्मी विनित का इलाज चल रहा है।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ( ssp saharanpur ) का कहना है कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के फरार हुए साथियों की तलाश में आस-पास के इलाकों में पुलिस तलाश चल रही है। मृतक की शिनाख्त विरासत पुत्र यामीन निवासी घानाखंडी के रूप में हुई है।