प्रयागराज। जिले के यमुनापार इलाके में हत्याओं की घटना लोगों को डरा दिया है। बुधवार जहां तीन सगे भाइयों को मौत के घाट उतारा गया तो वही रात होते - होते एक युवक को दबंगों ने जिंदा जला दिया। इस घटना ने एक बार फिर कोरांव क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। मौके से भाग कर पुलिस वालों ने अपनी जान बचाई और इसकी जानकारी जिले आलाधिकारियों को दी।