रामपुर: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर टहल रहे शिवसेना नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। गोली लगने के बाद परिजन और उनके नजदीकी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज न मिलने का आरोप लगाकर लोगों ने अस्पताल में तोड़ फोड़ के साथ डॉक्टरों व स्टाफ के साथ अभद्रता की। मौके पर एसपी डीएम के साथ आई जी भी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।