21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Shamli / Breaking: शामली में दो युवतियों की धारदार हथियार से हत्या, इस हाल में शव खेत में पड़े मिले

Breaking: शामली में दो युवतियों की धारदार हथियार से हत्या, इस हाल में शव खेत में पड़े मिले

Highlights कैराना से गांव जगनपुर मार्ग पर खेत में पड़े मिले दोनों शव बुधवार की रात ग्रामीणों ने पुलिस को शवों की सूचना दी शवों की शिनाख्त नहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी      
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 May 2020, 11:26 PM IST

deadbody.jpg

Deadbody file photo

शामली। कोरोना के संक्रमण से हुए लॉकडाउन के दौरान जनपद के कैराना से जगनपुर गांव के खेत में बुधवार की रात दोनो युवतियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों युवतियों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। युवतियों के सिर पर कई वार होने से जान जाने का अंदेशा जताया गया है। शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। दोनों युवतियों की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः लॉकडाउन के दौरान सुनसान सड़क पर बाइक खड़ी करके युवक सुन रहा था फोन, तभी हुई धांय-धांय

पुलिस के अनुसार कैराना से जगनपुर गांव जाने वाले मार्ग पर किसान बाबूराम के ईख के खेत में बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो अज्ञात युवतियों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। दोनों युवतियों के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। एक युवती नीली जींस व टॉप और दूसरी युवती के शरीर पर सलवार कमीज हैं। पुलिस को दोनों युवतियों के शव के पास में कंबल भी पड़ा हुआ मिला।

यह भी पढ़ेंः शिक्षक भर्ती में पास अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र देने के लिए विश्वविद्यालय ने लॉकडाउन में जिलेवार की ये व्यवस्था

सूचना पर सीओ शिव प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि दोनों युवतियों के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया हैं। दोनों युवतियों के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।