सहारनपुर

पूर्व विधायिका ने सीएम योगी से की मुलाकात, अब इन युवाओं के लिए आ सकती है बड़ी खबर

सीएम से मुलाकात के बाद हो सकता है कई बड़ी समस्याओं का निस्तारण

2 min read
Shashibala Pundheer

सहारनपुर:देवबंद क्षेत्र की पूर्व विधायक शशिबाला पुंढीर ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिले की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने डिस्टिलरी बंद होने के कारण शीरे की खराब स्थिति तथा चीनी मिलों की समस्याओं से अवगत कराते हुए डिस्टिलरियों का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की। आपको बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के सख्त आदेश के बाद जिले में डिस्टिलरियों का संचालन बंद कर दिया गया था।

दूधली और शब्बीरपुर कांड पर भी हुई सीएम से बात-शशिबाला
पूर्व विधायक शशिबाला पुंढीर ने बताया कि रविवार को वह मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिलीं। इस दौरान उन्होंने सड़क दूधली व शब्बीरपुर कांड पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की और कहा कि इन दोनों हत्याकांड में जेल में बंद दोनों जाति (दलित व राजपूत) के युवकों से मुकदमे वापस लिए जाएं। पूर्व विधायिका ने कहा कि भावनाओं में बहकर युवाओं से गलती हो सकती है, लेकिन उनके भविष्य को देखते हुए मुकदमे वापस लिए जाना जरूरी है।

अभी टैंक भरने से जमीन में दबाया जा रहा है शीरा
शशिबाला के मुताबिक दोनों मामलों में मुख्यमंत्री का रवैया सकारात्मक लगा है। शशिबाला ने एनजीटी के आदेश पर बंद पड़ी डिस्टिलरी को लेकर भी मुख्यमंत्री से बात की। उन्हें बताया कि डिस्टलरी बंद होने के कारण चीनी मिलों से शीरे का उठान नहीं हो रहा है। टैंक भर जाने के कारण शीरे को जमीन में गड्ढे खोदकर भरा जा रहा है। इसलिए सरकार एनजीटी में इसकी मजबूत पैरवी कर डिस्टिलरी चलवाने की व्यवस्था करे, जो कि बहुत जरूरी है।

Published on:
19 Mar 2018 05:30 pm