उल्लेखनीय है कि बड़ौत के डाक बंगले में सालो पहले चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी, सालो पहले मूर्ति तो स्थापित हो गई थी, लेकिन उसका अनावरण आज तक नहीं किया गया था, जिसका लोकार्पण योगी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सैनी ने किया। इस मौके पर कार्येक्रम में बीजेपी के हजारों कार्येकर्ता और मंत्री भी मौजूद रहे। यह प्रतिमा रालोद ने डाक बंगले में लगवायी थी, लेकिन सरकारों में हिस्सेदार रहने के बाद भी रालोद नेता इसका अनावरण नहीं कर पाये। रालोद ही नहीं चैधरी चरण सिंह के सपूत बताने वाले और पाचं साल तक सत्ता का सुख भोगने वाले सपा नेता मुलायम सिंह भी इस प्रतिमा का अनावरण नहीं कर सके। लेकिन अपने चार साल के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने इस प्रतिमा का अनावरण कर रालोद को भारी झटका दिया है। इससे बागपत की राजनीति में भूचाल आ गया है और रालोद भी अपने को ठगा सा महसूस कर रही होगी।