गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना विजय नगर इलाके में सोमवार को अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब इलाके के लोगों ने मिलिट्री ग्राउंड में गोवंश के अवशेष पड़े होने की खबर सुनी। जैसे ही लोगों ने इस खबर को सुना तो लोगों का हुजूम लग गया और इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए और थाना विजय नगर पहुंच कर उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वाले जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।