सहारनपुर

अच्छी खबर: 1700 से अधिक प्रवासी मजदूर चिन्हित, हुनर के अनुसार मिलेगा राेजगार

Highlights लॉक डाउन में जाे प्रवासी मजदूर अपने घरों काे लाैट रहे हैं उनका डाटा सेवायाेजन कायार्लय में तैयार किया जा रहा है। सहारनपुर मंडल में अब तक 1700 से अधिक की सूची बन चुकी है।
less than 1 minute read
saharanpur
covid

सहारनपुर। COVID-19 virus के संक्रमण काे देखते हुए लगाए गए
लॉकडाउन ( lockdown ) में राेजगार छाेड़कर अपने घर लाैटे प्रवासी श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में 1700 से अधिक प्रवासी श्रमिकों काे चिन्हित कर लिया गया है। अब इन्हे हुनर के अनुसा राेजगार मिलेगा।

सेवायोजन कार्यालय से यह जानकारी मिली है। याेजना के मुताबिक ऐसे सभी श्रमिकों का विवरण यूपी सरकार के सेवा मित्र पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। यह कार्य पूरा हाेने के बाद सभी काे उनकी याेग्यता के अनुसार राेजागर दिया जाएगा।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकट के इस दाैरा में प्रवासी श्रमिकों को अपने ही प्रदेश में रोजगार मुहैया कराने का वादा किया है। इसी के तहत यूपी के सभी जिलों में लाैटे प्रवासी श्रमिकों का उनकी योग्यता के अनुसार डाटा बनाया जा रहा है। सभी की फीडिंग अब यूपी सेवा मित्र के पाेर्टर पर की जा रही है। सहारनपुर मंडल में मंगलवार तक 1719 प्रवासी श्रमिकों का डाटा सिंक किया जा चुका है।

सहायक निदेशक सेवायोजन शिव ललित सिंह ने बताया कि अब तक सहारनपुर से 1228, मुजफ्फरनगर से 308 और शामली से 183 श्रमिकों का डाटा उनके मंडल ऑफिस पर दर्ज हाे चुका है। अब इनकी सूची तैयार की जा रही है। सभी काे कौशल विकास प्रशिक्षण दिलवाए जाने के बाद नाैकरी या अपने कारोबार के लिए लाेन दिलावाया जाएगा।

Updated on:
26 May 2020 11:37 pm
Published on:
26 May 2020 11:33 pm
Also Read
View All
पश्चिमी यूपी में बीजेपी का चुनावी बिगुल: मेरठ में योगी बोले, सपा को सनातन से बैर; नितिन नवीन ने कहा, पहले दंगे अब कानून का राज

‘वे डरे हुए हैं, उन्होंने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया’, नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर MP इमरान मसूद का बयान

Huda Jariwala News: बुलडोजर कार्रवाई के बाद हुदा जरीवाला से मिलने पहुंचे जूनेद, सहारनपुर में फिर गरमाया मामला

UP Crime: सहारनपुर में युवती से मिलने गए युवक की पिटाई का आरोप, 5 लाख लेकर छोड़ने की बात

Saharanpur News: सहारनपुर मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा दखल, यूपी सरकार से मांगा जवाब, जुर्माने की वसूली पर रोक