सहारनपुर

बहन के लिए पढ़ाई छोड़ने वाली KBC Season 7 की पहली करोड़पति, अब इस योजना की हैं ब्रांड अम्बेसडर

KBC- 10 लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इस सीजन को मिल गई है पहली करोड़पति, लेकिन KBC- 7 में भी सहारनपुर की बेटी बनी थी सीजन की पहली करोड़पति जाने अब क्या कर रही हैं वो...  

2 min read
तब इस बेटी ने KBC में लहराया था परचम और बनी उस सीजन की पहली कोरड़पति, जाने, अब किस योजना की हैं ब्रांड अम्बेसडर

सहारनपुर।कौन बनेगा करोड़पति 10 टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक हैं। जिसे अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं और लगभग हर घर में देखा जाता है। इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 10 ' ( KBC- 10 ) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें 'केबीसी 10' को पहला करोड़पति मिल गया है। लेकिन एक बार फिर इस सीजन की पहली करोड़पति बनने वाली भी एक महिला हैं। इस शो का अगला प्रसारण तो 2 अक्टूबर Gandhi Jayanti को होगा लेकिन खबरों वीडियो के सामने आने के बाद ये तय हो गया है कि इस सीजन की पहली करोड़पति महिला है। लेकिन इसके बाद से ही कई लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहे हैं कि इससे पहले के केबीसी शो में कौन-कौन पहली महिला करोड़पति बनीं थी। तो आइए जानते हैं उनके बारे में।

सहारनपुर की बेटी बनी थी जब करोड़पति

ये भी पढ़ें

ये शख्स था अमिताभ का ‘दूसरा पिता’, पर मरते वक्त बिग बी ने उनके साथ किया था ऐसा सलूक!

टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में देश के कोने कोने से लोग प्रतिभाग करते हैं। उसमें पश्चिमी यूपी के भी कई प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, सूझ-बूझ और समझ के जरिए कई सीजन में अपना लोहा मनवाया। उनमें से ही एक फिरोज फातिमा तो आपको याद होंगी, जो कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली हैं। फिरोज फातिमा ने KBC- 7 में सही जवाब देकर सीजन की पहली करोड़पति बनी थीं। इस बार भी यानी 'केबीसी 10' में असम गुवाहाटी की बिनीता जैन (Binita Jain)बनी हैं।

अब क्या कर रही हैं फिरोज फातिमा-

2013 केबीसी-7 में एक करोड़ जितने वाली फिरोज फातिमा ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया था। उस वक्त उनका कहना है था कि उन्हे यकीन नहीं हुआ की वो सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं। शो के दौरान जैसा की अमिताभ बच्चन सभी से उनके जिंदगी के अनुभवों के बारे में बात करते हैं तब फिरोज फातिमा ने बताया था कि वोे कभी नहीं चाहा कि उनकी बहन आर्थिक समस्याओं के कारण पढ़ाई छोड़े, इसलिए उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई छोड़ दी। थभ उन्होंने विज्ञान में स्नातक किया था। शो में आने का फिरोज फातिमा का एक ही मकसद था कि जीते हुए पैसे से वो अपने मरहूम पिता द्वारा लिए गए कर्ज को चुका सकें। फिरोज फातिमा ने बताया कि केबीसी के लिए उन्होंने समाचारपत्र और समाचार चैनलों को देखकर दानकारी हासिल की। हाल ही में फिरोज फातिमा उन 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा है जिसे सहारनपुर के डीएम ने स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर नामित किया है।

पिता का कर्ज चुकाना था मकसद-

दरअसल, विज्ञान में स्नातक फिरोज फातिमा ने कभी नहीं चाहा कि उनकी बहन आर्थिक समस्याओं के कारण पढ़ाई छोड़े, इसलिए उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रखी। इस गेम शो में भाग लेने का फिरोज फातिमा का एकमात्र मकसद इतनी रकम जीतना था, जिससे वह अपने दिवंगत पिता द्वारा लिए गए कर्ज को चुका सकें। उन्होंने सारी जानकारी समाचारपत्र और समाचार चैनलों को देखकर हासिल की।

आपको बता दें कि 'केबीसी 10' में बिनीता जैन , केबीसी-9 में झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार सीजन की पहली करोड़पति बनी थी। केबीसी-8 में मुंबई के वसई की रहने वाली मेघा पाटिल शो की करोड़पति बनी थीं। जबकि केबीसी-7 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की फिरोज फातिमा और केबीसी-4 में झारखंड के ही गिरीडीह की रहने वाली तस्नीम राहत ने एक करोड़ रुपये जीते थे।

ये भी पढ़ें

Videoः सीएम के प्राेग्राम के लिए आए ”माेहित बेनिवाल” भाजपाईयाें संग रात में देखने पहुंचे ये आईटम डांस
Updated on:
29 Sept 2018 01:56 pm
Published on:
29 Sept 2018 10:41 am
Also Read
View All