सहारनपुर

सहारनपुर में छह नए मामले सामने आए, कोरोना मरीज बढ़कर हुए 166

Highlights रविवार काे सामने आए छह माामले अब कोरोना मरीज बढ़कर हुए 166 सभी नए छह लाेग देवबंद में थे क्वारंटीन
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2020, 6:26 PM IST
saharanpur
corona virus

सहारनपुर। रविवार काे छह नए मामले सामने आने के बाद अब सहानपुर में कोरोना वायरस (Corona virus) से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 166 हाे गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस साेढी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी नए जाे छह मामले सामने आए हैं वह देवबंद में क्वारंटीन थे। अब इन सभी से बात की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि पिछले दिनों यह लाेग किन-किन लाेगाें से मिले थे।

यूपी का अंतिम जिला सहारनपुर में कोरोना संक्रमण से घिरता नजर आ रहा है। यहां शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद और गाैतमबुद्धनगर से अधिक कोरोना मरीज पहले ही हाे चुके हैं। अब छह नए मामले सामने आने के बाद यह ग्राफ और बढ़ गया है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या काे देखते हुए अब डीआईजी ने सहारनपुर में नियमों काे और सख्त कर दिया है।

नए नियमों के तहत अब हॉट स्पॉट इलाकों में दूध और राशन की सप्लाई करने वालों के भी पास बनेंगें। बगैर पास उन्हे भी हॉट स्पॉट में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। जिन लाेगाें के पास बने हैं अगर वह बार-बार घर से बाहर निकलते हैं ताे उनके पास भी निरस्त किए जाएंगे। इतना ही नहीं अब सप्ताह में दाे दिन पास काे चेकिंग करने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

900 से अधिक रिपाेर्ट आना अभी शेष

आपकाे यह जानकर हैरानी हाेगी कि सहारनपुर के अभी 900 से अधिक संदिग्धों की रिपाेर्ट आना बाकी है। इतनी बड़ी संख्या में अभी रिपाेर्ट का इंतजार है। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या का यह आकड़ा और अधिक बढ़ सकता है।

Updated on:
26 Apr 2020, 6:26 PM IST
Published on: