दरअसल, बैसाखी का त्यौहार आते ही हर तरफ खुशियों का माहौल होता था। एक तरफ किसान गेहूं की फसल की कटाई को लेकर खुशियां मनाते थे और बैसाखी पर एक दूसरे के साथ बैठकर त्योहार का आनंद लेते थे। वहीं, बैसाखी के बाद से ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता था। पूजा-पाठ से लेकर धार्मिक अनुष्ठान और विवाह में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे, लेकिन कोविड-19 संक्रमण बीमारी के चलते सभी पर विराम से लग गया है। बागपत जनपद के बड़ा गांव निवासी पंडित श्रीकांत शास्त्री का कहना है कि सभी धार्मिक कार्य लॉकडाउन के कारण बंद हो चुके हैं, जो यात्री आते थे। वह नहीं आ रहे हैं, जो कर्मकांडी ब्राह्मण हैं। वह इस वक्त अपने घर बैठे हुए हैं। पूजा-पाठ नहीं हो रही है।