23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / हरियाणा में फंसे 40 मजदूर रोडवेज बसों से पहुंचे बुलंदशहर तो दिखा ऐसा नजारा

हरियाणा में फंसे 40 मजदूर रोडवेज बसों से पहुंचे बुलंदशहर तो दिखा ऐसा नजारा

दूसरे जिलों के मजदूरों को प्रशासन ने भेजा उनके घर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 26 Apr 2020, 1:45 PM IST

screenshot_20200426_093206.jpg

बुलंदशहर. देशभर के अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को उत्तर प्रदेश सरकार उनके घरों तक पहुंचाने में जुट गया है। इसी कड़ी में हरियाणा से बुलंदशहर के कुल 116 मजदूर को अब तक बुलंदशहर लाया जा चुका है। इसके अलावा दूसरे जिलों के भी करीब तीन हजार मजदूर यहां पहुंचे। इसके बाद एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार और सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र रोडवेज बस स्टैंड पर व्यवस्था बनवाने में लगे रहे।

यह भी पढ़ें- सीमेंट से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, दिखा खौफनाक मंजर

दरअसल, कोरोना वायरस के चलते दो चरणों में किए गए 40 दिन के लॉकउाउन में हरियाणा में बुलंदशहर के 116 मजदूर फंस गए थे। लॉकडाउन के 21वें दिन मजदूरों को लगा था कि अब खुलने से वह घर पहुंच जाएंगे। या यहीं पर रोजगार मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संक्रमण बढ़ने के कारण 19 दिन का लॉकडाउन फिर लगा दिया गया था। इसके बाद मदूजरों द्वारा अपने घर पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा सरकार से मांग की गई थी, जिसके बाद हरियाणा की बसें मजूदरों को लेकर बुलंदशहर पहुंची। इनमें से 46 मजदूर बुलंदशहर जनपद के हैं और बाकी बदायूं, सहसवान, बरेली, संभल आदि स्थानों के हैं। इन मजदूरों के बुलंदशहर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने रोडवेज बसों से उन्हें उनके घर भेजा जा। बुलंदशहर के अभी 70 मजदूर और आने बाकी हैं। बुलंदशहर पहुंचे अन्य जनपदों के मजदूरों को उनके जिले में रोडवेज बसों से भेजा गया।