दरअसल, घटना जनपद शामली के कस्बा थानाभवन की है, जहां शनिवार देर रात्रि करीब 2 बजे हरिद्वार सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लोड कर शामली के कैराना जा रहा ट्रक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर आग का गोला बन गया। चलते ट्रक से कूदकर के ड्राइवर ने अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। ट्रक ड्राइवर का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की तरफ दौड़ना शुरू कर दिया।