उधर, किसान एकता संघ ने भी मुख्यमंत्री को ट्वीट कर नोएडा के ग्रामीण मकान मालिकों के बिजली, पानी और बच्चों के स्कूल की फीस माफ करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा है कि यहां के ग्रामीणों ने न सिर्फ किराया माफ किया है, बल्कि किरायेदारों के खाने-पीने का भी इंतजाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से गरीबों और वंचितों के प्रति उदारता दिखाई है, उसी तरह संकट में फंसे यहां के ग्रामीणों को भी राहत देना चाहिए। इसके अलावा ग्रामीण सतपाल नागर और रवि यादव ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बिजली, पानी और बच्चों के स्कूल की फीस माफ करने की मांग की है।