सहारनपुर

OMG: सहारनपुर में लॉक डाउन ताेड़ने वाले अब तक भर चुके हैं एक कराेड़ से अधिक का जुर्माना

Highlights एक कराेड़ से अधिक जुर्माना दे चुके हैं सहारनपुरवासी इतना जुर्माना देने के बाद भी सुधरने को तैयार नहीं हैं
2 min read
saharanpur_police1.jpg
saharanpur

सहारनपुर Saharanpur. जिले में कोरोना वायरस ( Corona virus ) से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 127 हाे गई है बावजूद इसके सहारनपुर की जनता लॉक डाऊन का पालन नहीं कर रही। इसका सहज अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां के लाेग लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आराेप में एक कराेड़ से अधिक का जुर्माना भर चुके हैं।

इतनी बड़ी रकम जुर्माने के रूप में देने के बाद भी पुलिस की डायरी में लगातार जुर्माने का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गुरुवार तक सहारनपुर के लाेग एक कराेड़ 3 लाख 31 हजार रुपये का जुर्मान भर चुके थे। एसएसपी दिनेश कुमार पी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार तक कुल 30 हजार 522 वाहनों काे चेक किया गया। इनमे से 11 हजार 697 वाहनों का चालान किया गया और 1 हजार 342 वाहन सीज किए गए।

इतनी बड़ी कार्रवाई उन लाेगाें के खिलाफ हुई जाे घरों से बाहर निकलने की वजह नहीं बता सके। इतना ही नहीं इन वाहन स्वामियों से गुरुवार तक एक कराेड़ तीन लाख 31 हजार 200 रुपये सम्मन शुल्क भी वसूला गया। इस आकड़े काे देखकर आप ही अंदाजा लगा लीजिए कि सहारनपुर में लॉक डाउन के बीच कितनी बड़ी संख्या में लाेग अपने घरों से बाहर निकले हाेंगे।

लॉक डाउन में अब तक धारा 151, 107 और 116 के तहत 3 हजार 229 लाेगाें पर कार्रवाई हाे चुकी है। इसके साथ ही धारा 188 के तहत 413 मुकदमें गुरुवार तक दर्ज किए गए जिनमें 2 हजार 169 लाेगाें काे नामजद किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि लगातार सख्ती बढ़ती जा रही है और अब जाे लाेग बेवजह घरों से बाहर निकलनेंगे उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
23 Apr 2020 07:29 pm
Published on:
23 Apr 2020 07:26 pm
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला