सहारनपुर

UP Crime सहारनपुर में पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़

UP Crime : नकुड़ पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर इन्होंने पुलिस पार्टी पर हो फायर कर दिया।
less than 1 minute read
Feature image

UP Crime : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को गोली लगी जिसकी पहचान बाद में फरार हत्या के आरोपी के रूप में हुई। पुलिस ने इसे अस्पताल भिजवाया, जहां इसका उपचार चल रहा है।

हत्या के आरोपों में फरार चल रहा था अर्जुन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के अनुसार नकुड़ थाना पुलिस साधारण चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बाइक पर सवार होकर आते हुए दो युवक दिखाई दिए।पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो ये भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए इन्हें घेर लिया। खुद को गिरता हुआ देख इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्यवाही में की गई फायरिंग से एक युवक के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। रास्ते में हुई पूछताछ में इसने अपना नाम अर्जुन मोगा निवासी थाना सरसावा बताया। इसका एक साथी जो फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है। अर्जुन मोगा पर हत्या का आरोप है।

Updated on:
27 Oct 2025 11:44 am
Published on:
27 Oct 2025 11:44 am