सहारनपुर

गबन के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य गिरफ्तार, नाैकरी भी गई

Saharanpur Police ने government school के टीचर काे गबन के आराेप में गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
photo6098058699768703430.jpg
saharanpur

सहारनपुर। Saharanpur Police ने सरकारी स्कूल ( government school ) के एक पूर्व प्रधानाचार्य (Government teacher ) काे गिरफ्तार किया है। अध्यापक पर सरकारी गबन के आरोप हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अध्यापक काफी समय से एक मुकदमे में फरार चल रहा था।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस शिक्षक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कराया था और शिक्षक को निलंबित भी कर दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने देर रात शिक्षक को डांट मंदिर से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक का नाम गिरीश पुत्र ज्ञान स्वरूप है। शिक्षक चांचक गांव में प्रधानाध्यापक रह चुका है। प्रधानाध्यापक पद पर रहते हुए ही उसे गबन के आरोपों में निलंबित किया गया था।

निलंबन की कार्रवाई के बाद बेसिक शिक्षा आधिकारी ने थाने में आराेपी शिक्षिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमें में पुलिस आराेपी शिक्षक की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आराेपी को गिरफ्तार कर लिया। एक छाेटी सी लापरवाही ने प्रधानाध्यापक काे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और नाैकरी भी ले ली।

Updated on:
19 Jul 2020 11:21 am
Published on:
19 Jul 2020 11:20 am
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला