सहारनपुर

राहत: देवबंद में आठ दिनों से कोरोना का काेई नया मामला नहीं

Highlights 174 क्वारंटाइन में से मात्र 18 की रिपोर्ट आना बाकी 94 पॉजिटिव में से भी 43 राेगी अब तक हुए ठीक

2 min read
deoband

Deoband : कोरोना वायरस के बढंते संक्रमण के बीच देवबंद से अच्छी खबर है। पिछले आठ दिनों से देवबंद में कोई नया केस सामने नहीं आया है। यह अलग बात है कि, अभी नगर के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में 174 लोग क्वारंटीन हैं और इनमें से अभी 18 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Corona virus , COVID-19 बीती 14 अप्रैल से नगर में Corona पॉजिटिव की रिपोर्ट आने का जो सिलसिला शुरू हुआ था उस पर 2 मई काे आकर ब्रेक लगी। देवबंद में 94 पॉजिटिव केस होने के बाद पूरे नगर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। पूरे देवबं में सील लगा दी गई थी। नगर के सीलबंदी होने से आमजन के सामने परेशानियां खड़ी हाे रही हैं।

अच्छी बात यह है कि प्रशासन की इस सख्ती से नगर में वायरस फैला नहीं है। इसे प्रशासन की सख्ती का असर ही माना जा रहा है कि अब 2 मई के बाद काेई नया मामला नहीं है। 43 केस की निगेटिव रिपोर्ट आने से अब देवबंद में महज 51 लोग पॉजिटिव रह गए हैं। देबबंद से अब तक करीब एक हजार से अधिक लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। इनमें से 94 की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई थी। बाकी अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अब महज 18 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। 94 पॉजिटिव में से एक ही परिवार के पिता-पुत्र, दंपति और भाई- बहन सहित आठ लाेग शामिल थे। इनमें से अब पिता-पुत्र समेत छह की रिपाेर्ट नेगेटिव आई गई है। नगर के हॉटस्पॉट और क्वारंटाइन क्षेत्रों में ड्यूटी दे रहे सफाई कर्मियों और पुलिस कर्मियों की रेंडम टेस्ट भी निगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है यदि सब कुछ ऐसा ही रहा तो शीघ्र ही देवबंद हॉट स्पॉट क्षेत्र खत्म होने के बाद नगर को कुछ राहत मिल सकती है।

सीएचसी प्रभारी डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि पिछले आठ दिनों में कोई नया केस नहीं आया है। क्वारंटाइन सेंटरों में भर्ती 18 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Updated on:
10 May 2020 06:02 pm
Published on:
10 May 2020 05:56 pm
Also Read
View All